पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का जन्मदिन मनाया

Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर 164 पौंड के दो केक काटे गये। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र यादव समेत क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने बेहड़ को जन्मदिन की शुभकामनांए दी। समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र यादव ने तिलकराज बेहड़ को बधाई देते हुये उनके दीर्धायु होने की कामना की। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश दुआ ने अपने समर्थकों के साथ तिलक राज बेहड़ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। बेहड़ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सरवर यार खां, भूपेन्द्र चौधरी, विजय प्रकाश यादव, अरुण तनेजा, नारायण बिष्ट, फिरदौस सलमानी, विजयपाल यादव, परमजीत सिंह शंटी, प्रदीप सबरवाल, राजेश पुरी, परविंदर सिंह, रंजीत कोरंगा, विनोद कोरंगा, वीरू बाठला, सुनील ठाकुर, नजाकत खान, फिरासत खान, महेन्द्र गोयल, राजकुमार बजाज, फजील खान, मिस्वाल कुरैशी, परमजीत सिंह, राजीव जग्गी, अकरम खान, अक्षय बाबा, जावेद मलिक, नितिन शर्मा, विक्की खान, कामरान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *