पुष्कर बने लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Spread the love

पिथौरागढ़। रविवार को उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी राजकीय शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन चंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ, जिसमें पुष्कर सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं चंद्र सिंह भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल धरियाल सचिव, सूरज सिंह उपसचिव, कौस्तुमा नंद पंत कोषाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर दो-दो लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जानकी बोरा व मंजू कोरंगा को महिला उपाध्यक्ष और पूरन सिंह व पूरन सिंह डसीला को पुरुष उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमेश राम व कोस्तुभानंद को संयुक्त मंत्री, कुन्दन सिंह व केशर सिंह को प्रचार मंत्री, बसंत बल्लभ पंत को संगठन मंत्री, उमेश चन्द्र पाठक को संप्रेक्षक व गोपाल सिंह को सलाहकार की जिम्मेदारी सौपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का निर्णय लिया है। यहां पुष्कर सिंह, आनंद सिंह बोरा, तारा पंत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *