शेर सिंह को मनाने पहुंचेंगे पुष्कर धामी

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज शेर सिंह गड़िया को मनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को कपकोट आ रहे हैं। वे इस दौरान कपकोट में सुरेश गड़िया के समर्थन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। गड़िया को मनाने के स्थानीय प्रयास विफल हो गए हैं।
बता दें कि इस बार पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया समेत सुरेश गड़िया कपकोट विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार थे। जिसमें सुरेश गड़िया को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिससे शेर सिंह गड़िया नाराज हो गए तथा उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया, साथ ही उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज दिए। भाजपा में उस वक्त की स्थिति को देखकर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं को खुशी होने लगी तो भाजपा की चिंता बढ़ गई। शेर सिंह गड़िया की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व भी गंभीर हो गया। भाजपा ने चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी को शेर सिंह गड़िया को मनाने की जिम्मेदारी सौंप दी। जिस पर चटर्जी का 25 जनवरी को कपकोट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया, परंतु मौसम ने साथ नहीं दिया और वे यहां नहीं आ सकी। इधर कुछ दिन बाद सब कुछ सामान्य होता दिखने लगा। नाराज शेर सिंह गड़िया ने भी दो बार प्रेस कांफ्रेंस बुला कर अंतिम समय में स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *