पुष्कर सिंह धामी ने जीत के बाद चंपावत को दिया तोहफा, देवीधुरा बग्वाल मेला राजकीय घोषित-12 अगस्त को होंगे शामिल

Spread the love

देहरादून। चंपावत का प्रसिद्घ देवीधुरा मां वाराही बग्वाल मेला राजकीय मेला घोषित कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल इसका जीओ जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएम आगामी 12 अगस्त होने वाले बग्वाल मेले में आयोजन में शरीक होंगे। सोमवार को पूर्व ब्लक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की।
उन्होंने सीएम को मेले को राजकीय घोषित करने की घोषणा की याद दिलाई। कुछ समय पहले चंपावत में सीएम ने मेले को राजकीय करने की घोषणा की थी। वर्तमान में जिला पंचायत के स्तर पर मेले का आयोजन होता है। सीएम ने उन्हें कहा कि यह निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने तत्काल सचिव को निर्देश दिए कि इसका मेले को राजकीय घोषित करने का जीओ भी जारी कर दिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को मेले के आयोजन और अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। उन्हें बताया कि मेले की बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने सीएम को भी मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। कहा कि वो 12 अगस्त को बग्वाल मेले के दिन देवीधुरा आएंगे।
लमगढ़िया ने सीएम के सामने क्षेत्र के विकास से जुड़े कुछ अहम मुद्दों को भी रखा। सीएम ने कहा, समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। सभी विषयों पर कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मीकांत पाँडे, बीडी जोशी, देवेंद्र भाकुनि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *