पुष्पेंद्र बने उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की ओर से नयार घाटी उत्तराखंड आंदोलनकारी समिति का गठन किया गया। जिसमें पुष्पेंद्र राणा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को सतपुली स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित बैठक में बैठक में 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सेनानी का दर्जा देने, क्षैतिज आरक्षण, एक समान पेंशन, पेंशन पट्टा दिए जाने, छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने, राज्य आंदोलनकारी की संस्तुति पर राज्य आंदोलनकारी घोषित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में सतपाल महाराज के द्वारा उनके काफिले रोकने वालों के खिलाफ किए गए मुकदमे को वापिस लेने की भी मांग की गई। इस दौरान आंदोलनकारी पुष्पेंद्र राणा को अध्यक्ष, सचिव पद हेतु आनंद भारती , महामंत्री जगदीश बिष्ट तथा उपाध्यक्ष पद पर विनोद धस्माना व होशियार सिंह बिष्ट को चुना गया, साथ ही समिति का संरक्षक विष्णु सिंह रावत को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विशंभर बौंठियाल व संचालन जगदीश बिष्ट ने किया। इस मौके पर आनंद भारती, पुष्पेंद्र राणा, जगदीश बिष्ट, होशियार सिंह बिष्ट, विनोद धस्माना, विष्णु सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *