वाहन पर काली फिल्म लगाना पड़ा मंहगा

Spread the love

चमोली : गोपेश्वर। पुलिस ने गुरुवार को कार के शीशों पर काली फिल्म लगी होने पर वाहन चालक का चालान किया। वाहन के शीशे पर लगी काली फिल्म उतरवा दी। चौकी प्रभारी नन्दप्रयाग पूनम खत्री उड़ीसा निवासी चालक के खिलाफ एमवी ऐक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। एसपी कार्यालय ने बताया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *