स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने से विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा की जिला स्तरीय आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला में भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग करने पर जोर दिया। कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है,उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जल्द ही मंडल स्तर पर भी कार्यशाला कर स्वदेशी अभियान को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। रविवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी व्यक्त की। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट का ढालावाला,नरेंद्रनगर,आगराखाल,खाडी,नागणी,साबली,चंबा आदि स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता विशाल गुप्ता ने आत्म निर्भर भारत की संकल्पना के बारे जानकारी दी। कहा कि पंच परिवर्तन में स्वदेशी भी शामिल है। कहा कि भारत की संस्कृति,विरासत और यहां बनी वस्तु पर देशवासी को गर्व होना चाहिए। कहा कि जागरण अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी का उपयोग करने लिए प्रेरित किया जाए। जिले के सहप्रभारी रविंद्र राणा ने कहा कि संगठन के द्वारा जारी होने वाले कार्यक्रमों को गंभीरता से किए जाने चाहिए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में हर मंडल का प्रतिनिधित्व होना भी जरूरी है। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता के काम पर होती है। ऐसे में कार्यकर्ता को अपने कार्यों को मजबूती से करना चाहिए। प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीन लेखवार ने कहा कि विरोधियों के द्वारा सोशल मीडिया में फैलाई जाने वाले नकारात्मक बातों का जवाब कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों और सरकार में शामिल हर व्यक्ति को मजबूती के साथ देना चाहिए। उन्होंने मन की बात से लेकर अन्य कार्यक्रमों को सरल एप्प से लेकर नमो एप्प जरूरी अपलोड करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल,जिला महामंत्री बलवंत रावत,जयेंद्र सेमवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट,प्रमुख राजेश नौटियाल,सुमन सजवाण,विनोद बिष्ट,मनीषा पंवार,पूर्व प्रमुख सुनीता देवी,बेबी असवाल,बसुमति घणाता,शिवानी बिष्ट,जगदंबा रतूड़ी,जीतराम भट्ट,ममता पंवार,रागिनी भट्ट,मीना खाती,लीला मखलोगा,विमला खणका,लक्ष्मी रावत,विजय कठैत,परमवीर पंवार,जयेंद्र पंवार,हर्षमणी सेमवाल,गजेंद्र खाती,रामकुमार कठैत,सोहन चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *