क्वारंटीन प्रवासी स्वरोजगार से जुड़ेंगे

Spread the love

संवाददाता, चम्पावत। ग्रामीण विकास एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थान पुलहिंडोला लोहाघाट ने प्रवासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। सोमवार को संस्थान के सचिव दीपक जोशी के नेतृत्व में टीम ने विकास खंड के हर क्वारंटाइन सेंटर में जाकर प्रवासियों के बारे में जानकारी ली। संस्थान प्रवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है। जोशी ने कहा जानकारियां जोड़ने में डीएम और सीईओ के अलावा पुलिस प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। कहा यह भी जानकारी ली जा रही है कि प्रवासियों में कितने कुशल और कितने अकुशल मजदूर रह रहे हैं। सभी प्रवासियों के मोबाइन नंबर और कार्य का लेखा जोखा जिला प्रशासन को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *