युवा कांग्रेस पौड़ी ने अनियमितताओं पर जाताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: युवा कांग्रेस पौड़ी ने अग्निवीर भर्ती रैली में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया है।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष नेगी और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है। कहा कि जब इस योजना को लागू किया गया तो बड़े फायदे भाजपा नेताओं द्वारा गिनाए जा रहे थे। जोर शोर से प्रसार किया गया। लेकिन आज युवा उसमें भी भर्ती नहीं हो पा रहा है, क्योंकि भर्ती मानकों पर आधारित न होकर उससे अलग हो रही है। कहा कि दौड़ की समय सीमा और हाइट के नियमों में अनिमियतता बरती जा रही है, जिसको भाजपा के काबीना मंत्री सतपाल महाराज भी स्वीकार चुके है। ऐसे में जब युवा भर्ती नहीं हो पा रहे है तो वह गलत कदम उठाने पर मजबूर हो रहे है और उसी का उदाहरण सतपुली के एक नौजवान ने भर्ती से वापस आकर आत्महत्या कर ली। कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। इसलिए युवा ऐसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे है। युवाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ऐसी घटनाएं बहुत ही निंदनीय है।