नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Spread the love

देहरादून। युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा ने दून में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दर्शनलाल चौक के पास स्थित अपने कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में बीते दिनों लोगों पर यातनाओं के कई मामले सामने आए हैं। एक नशा मुक्ति केंद्र में युवती से दुष्कर्म तक हुआ तो कई में उत्पीड़न के चलते लोगों की जान गई। यहां रखे गए लोगों को बंदियों से बुरा बर्ताव किए जाता है। कई नशा मुक्ति केंद्रों से लोग भागे भी। उन्होंने कहा कि इनकी मनमानी पर अंकुश को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पूछा। कहा कि इस दौरान कार्रवाई वाला कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कई अन्य सवाल उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *