अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने किया कालागढ़ थाने का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि जनता को समय पर न्याय मिल सकें इसके लिए पुलिस को गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कालागढ़ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एएसपी ने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/ कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी। अस्लाह को अच्छे से खोलने-जोडनें पर आरक्षी दिनेश कुमार को सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष कालागढ़ को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने, उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को जल्द उनके निराकरण का आश्वासन दिया।