क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन अन्य विषयों में भी किया जायेगा: सीईओ

Spread the love

अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राइंका अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विकासखंड स्तर पर पहले स्थान पर रही टीमों ने भाग लिया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल रहे। अव्वल रहे टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एलिमिनेशन राउंड आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ पांच टीमों के बीच छह चक्रों में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इसमें राइंका पटलगांव की टीम के दिवस जोशी, भूमिका शर्मा, रीतिका रावत ने पहला, राइंका मनान से हर्षिता भट्ट, कामाक्षी जोशी, हर्षित मुनगली की टीम ने दूसरा, राइंका अल्मोड़ा हर्षित पांडेय, अंकित आर्या, बबीता की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीईओ हेमलता भट्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास में वृद्घि करने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित करते हैं। कहा कि आगामी समय में इस प्रकार की क्विज का आयोजन अन्य विषयों में भी किया जायेगा। प्रधानाचार्य राइंका अल्मोड़ा नंदन सिंह बिष्ट ने बच्चों को अपने भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने को प्रेरित किया। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने विज्ञान क्विज की विस्तृत रूपरेखा समस्त प्रतिभागियों के समक्ष रखी। यहां ड़ प्रभाकर जोशी, ड़ दीप जोशी, विमलेश राहुल, पंकज जोशी, मदन सिंह भंडारी, जगदीश पांडे, नीरज तिवाड़ी, राजेश बेलवाल, नीतू सूत, पूनम मौर्य, तनुजा गड़िया, घनश्याम भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, ड़ ललिता जलाल, धीरज कुमार, गोकुल सिंह, कमल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *