जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांशु, अंकिता, विनीत कुमार राय व शीतल अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे।
देवी मंदिर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र से शुरू हुई मिनी हाफ मैराथन को भाजपा जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, संस्था संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि) चंद्रपाल सिंह पटवाल, अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, समाजसेवी सुनीता कोटनाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों व युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दौड़ पांच किलोमीटर दूर मोटाढाक स्थित मिनी स्टेडियम में पहुंच कर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का समापन पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। साथ ही पौध रोपण भी किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिव्यांशु, विजय व मोहम्मद अयान और बालिका वर्ग में नेहा, निकिता व नव्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ओपन वर्ग में विनित कुमार राय प्रथम, संजय सिंह द्वितीय व लक्ष्मण तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में शीतल प्रथम, मानवी द्वितीय व प्रिया रावत तृतीय रहे। अग्निवीर जवानों के प्रथम वर्ग में विक्रम सिंह, अनूप रावत व राजन और द्वितीय वर्ग में रवींद्रम, सूर्यकांत व रोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सेवानिवृत वर्ग (चालीस वर्ग से अधिक) में सतीश भारद्वाज प्रथम, रणवीर द्वितीय व राकेश रावत तृतीय रहे। जबकि महिला वर्ग में अनीता बिष्ट विजेता रहे। इस मौके पर पार्षद सौरभ नौडियाल, महिला पतंजलि की प्रभारी शोभा रावत, जिला खेल संघ संरक्षक धीरेंद्र कंडारी, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, हिमांशु द्विवेदी, सौरव नौडियाल, धीरज सिंह रावत, सुनील रावत, सिद्धार्थ रावत, पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, शिवम नेगी, उत्कर्ष नेगी, प्रांजल भट्ट, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे। संचालन परितोष रावत ने किया।