र्केडल मार्च निकाल मांग श्रद्घा के लिए इंसाफ

Spread the love

काशीपुर। दिल्ली में मुंबई निवासी श्रद्घा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने र्केडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने श्रद्घा को श्रद्घांजलि दी। शनिवार को युवाओं ने किला मोहल्ला से मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक तक र्केडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने जस्टिस फर श्रद्घा के नारे लगाए। उसके बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजलि दी। युवाओ ने मांगों को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। यहां मानवेंद्र सिंह, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, अनुज शर्मा, शिवम सिंह, आशीष सिंह, श्याम मोहन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *