धूमधाम से मनाई रेडियो हेंवलवाणी की 24वीं वर्षगांठ

Spread the love

नई टिहरी : चम्बा से संचालित सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी की 24वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। जिसमें लोक गायकों एवं विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो आरसी रमोला को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखंड ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरूस्कृत किया गया। रविवार को चम्बा में सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी की 24वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्दघाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, विधायक प्रतिनिधि सुमन उपाध्याय एवं नगरपालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हेवलवाणी रेडियो ने इंटरनेट के इस युग में भी अपने को स्थापित रख कर अपनी लोक संस्कृति एवं बोली भाषा को आगे बढ़ाने और संरक्षण का कार्य कर रहा है। हेंवलवाणी के निदेशक राजेंद्र नेगी ने रेडियो के इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोक गायक मंजू नौटियाल ने देणा होई बद्री केदारा देणा होई राज रजेश्वरी देणा होई माता भवानी, सुरतू मामा। लोकगायक पदम गुसाई ने देणा होई खोली का गणेशा, देणा होई मौलिका नारयण वर दे। लोक गायक विवेक नोटियाल ने लागी उच्च कैलाश दयौ आदि गीतों से दर्शकों को खूब झूमाया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर, स्वामी विवेकानंद, मार्डन स्कॉलर एकेडमी, अनमयूट मेट संगीत एकेडमी के छात्रों अपनी रंगा रंग प्रस्तुति दी। विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में स्थान बनाने वाले स्वामी रामतीर्थ के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक आरसी रमोला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजपाल जड़धारी, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण, सभासद गौरव फोदड़ी, शक्ति जोशी, अरविन्द मखलोगा, महेश पैन्यूली, प्रधान जसपाल नेगी, पूर्व प्रधान दिनेश भण्डारी, प्रधान परवीन भण्डारी, बीडीसी मेंबर कल्पना पंवार, कवि सोमवारी लाल सकलानी, रेडियो के निदेशक राजेन्द्र नेगी, स्टेशन मैनेजर रवि नेगी, भूपेंद्र तड़ियाल, आरती नेगी, कविता, संगीता राणा, अंकित सजवाण आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *