जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के आयुक्त वैभव गुप्ता के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के गले में रेडियम बैंड बांधने का कार्य निरंतर जारी है। अभी तक नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़कों पर घूम रहे 170 कुत्तो, 230 गोवंश के गले में रेडियम बांधने का काम पूरा कर दिया है। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि चार दिनों में शेष निराश्रित गोवंश के गले में रेडियम बैंड बांधने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है।