गंगा का जलस्तर बढ़ने पर रोका राफ्टिंग संचालन

Spread the love

घ्षिकेश। पहाड़ों में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इस वजह से शुक्रवार दोपहर बादाषिकेश में राफ्टिंग का संचालन रोक दिया गया। जलस्तर घटने के बाद ही राफ्टिंग का संचालन फिर शुरू किया जाएगा। पहाड़ों में लगातार बारिश का दौर जारी है। शनिवार तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण शुक्रवार को जिला पर्यटन विभाग टिहरी की ओर से राफ्टिंग को रोकने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया गया। टिहरी जिला पर्यटन साहसिक अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण राफ्टिंग को बंद कर दिया गया है। जलस्तर सामान्य होने के बाद फिर से राफ्टिंग की अनुमति दी जाएगी। मायूस होकर लौटे पर्यटकरू शुक्रवार को राफ्टिंग अफिसों में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे के बाद गंगा में राफ्टिंग बंद कर दी गई। इससे राफ्टिंग के लिए आए पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग बंद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *