युवाओं को दिया राफ्टिंग प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पर्यटन विकास विभाग की ओर से युवाओं के लिए पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पर्यटक विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बिलखेत के समीप नयार नदी में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन बालिकाएं भी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी युवा जल क्रीड़ा से सबंधित गुर सीखेंगे, जिससे वह आने वाले समय में जल से संबंधित एक कुशल गाइड बन पाएंगे। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहाँ लुफ्त उठा सकेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक अनिरुद्ध सिंह, कृष्णा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *