स्वीत के 16 वर्ष बाद भी मोटर मार्ग न बनने से ग्रामीणों में रोष

Spread the love

रुद्रप्रयाग। विजयनगर पठालीधार मोटरमार्ग पर रायड़ी बैंड से रायड़ी गांव को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग स्वीत होने के 16 वर्ष बाद भी नहीं बनने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जो कुछ सड़क बन भी है वह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मार्ग पर आधा अधूरा कार्य है जो बरसात में धंसने लगा है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी नरेन्द्र सिंह रौथाण ने बताया कि इस 2 किमी सम्पर्क मार्ग की स्वीति वर्ष 2005 में मिल गई थी। तथा इसके लिए धन भी आवंटित हो गया था। परन्तु विभाग की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया। ग्रामीणों के लम्बे संघर्ष के बाद वर्ष 2021 में इस पर कार्य प्रारम्भ हो पाया। किन्तु ठेकेदार एवं विभाग की लापरवाही फिर से इसके निर्माण में बाधा बन गई। ठेकेदार ने आधा अधूरा कार्य कर इतिश्री कर दी। जो भी ठेकेदार द्वारा कार्य किया गया वह धीरे धीरे ध्वस्त होता जा रहा है। और अब तो कई जगहों पर पैदल चलने के लायक भी नहीं पह पाया है। रायड़ी गांव की प्रधान सुषमा रौथाण, पूर्व प्रधान वीरसिंह भण्डारी, विजयपाल सिंह नेगी, सुनैना देवी, देवेश्वरी देवी, कुंवरसिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह, कुन्दनसिंह, उम्मेद सिंह, जगमोहन, सन्तन सिंह, रवीन्द्र सिंह, हनुमन्त सिंह, सुरेन्द्र सिंह, धीरसिंह आदि ने मांग की कि उक्त सम्पर्क मार्ग के निर्माण को यथाशीघ्र पूरा किया जाय। मार्ग पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण अतिशीघ्र किया जाय। क्योंकि जहां कटिंग का कार्य किया है वहां पर प्रभावित आवासीय मकान खतरे की जद में आ गये हैं। मार्ग का विस्तार करते हुए इसे बसुकेदार दाणकोट मोटरमार्ग पर मिलाया जाय। जिससे ग्रामीणों को मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग से जुड़ने का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *