रघुनाथ को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला कांग्रेस कमेटी ने रघुनाथ सिंह रावत को कल्जीखाल ब्लाक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के बाद पौड़ी जिले की पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के कल्जीखाल ब्लाक में रघुनाथ सिंह रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *