क्विज में राहुल और सौम्या ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज में 36वीं आईएपी पीडियाट्रिक क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीबीएस स्नातक छात्रों ने बाल चिकित्सा में अपने ज्ञान और रुचि का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के चुनी गई चार टीमों में डी टीम के राहुल कुमार, सौम्या प्रसाद ने क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर बी टीम के गौरांश जोशी, प्राची जोशी, तीसरे स्थान पर टीम सी से सवानी, राजेश कुमार और चौथे स्थान पर टीम ए के सिद्धार्थ रावत, सोनाली बिष्ट रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. व्यास कुमार राठौर, सीनियर रेजिडेंट डॉ. मिनाक्षी रावत, डॉ. संकेत भद्र, डॉ. सूरज कनौजिया, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. सृजन, डॉ. निरंजन, डॉ. किंगशुक लाहोन, डॉ. पवन, डॉ. सुरिंदर और डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका जस्सल, डॉ. संजना सिंह, डॉ. आमिर सुहैल, डॉ. अंशुल कुमार आदि ने सहयोग दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *