सेना का अपमान कर रहे राहुल गांधी : बिपिन

Spread the love

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना और चीन को लेकर दिए बयान सेना और देश का अपमान है। कहा कि राहुल गांधी को अब इस तरह की बचकाना हरकत करना छोड़ देना चाहिए। बार-बार देश और हमारे वीर जवानों को कटघरे में खड़ा करने से बचना चाहिए,
बिपिन कैंथोला ने कहा कि आज देश की सेना का अपमान करना युवराज और कांग्रेस नेताओ में फैशन बन गया है, ये लोग कभी सेना के कार्य पर सवाल उठाते हैं, तो कभी सेना प्रमुख को गुंडा बताते है। कैंथोला ने कहा कि इस तरह की बातों से सेना का मनोबल गिरता है और कांग्रेस के नेता लगातार ऐसा कर रहे है, जो कि बहुत ही शर्मसार करने वाला आचरण है। कैंथोला ने कहा कि तवांग में हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम की जितनी तारीफ की जाए कम है। हमे अपनी भारतीय सेना पर फर्क ओर गर्व है। आज भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने को हमेशा मुस्तैद है व तंवाग मे जो भी सेना ने किया वह उसी का उदाहरण है। चीन पीएलए की भारतीय सैनिकों ने जमकर कुटाई की व अपनी जमीन मे एक इंच भी घुसने नही दिया। कहा कि यह नया भारत है जहां सेना को पूर्ण छूट है। कैंथोला ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अपमानजनक है और राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रेरित करता है,यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना का अपमान करने वाला बयान है। कहा कि राहुल गांधी को अपने गलत बयान के लिये देश के लोगों और सेना के जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *