खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 51 वे जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस पौड़ी द्वारा पौधरोपण कर वैक्सीनेशन सेंटर जीआईसी पौड़ी में फ्रंटलाइन वर्कर्स व जो लोग टीका लगवाने के लिए आए थे उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिन को मनाया गया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राहुल गांधी के आदेश पर राहुल के जन्म दिवस को हर्षोल्लास से न मनाकर लोगों की सेवा कर सादगी से मनाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस पूरे भारतवर्ष में जनसेवा के कार्यक्रम चला रही है। जिसमें राशन वितरण, कोरोनावायरस की सामग्री, मास्क-सैनिटाइजर आदि का वितरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें पौड़ी में भी युवा कांग्रेस के साथी जगह-जगह राशन का वितरण, वैक्सीनेशन सेंटरों में फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाद्य सामग्री का वितरण व जगह-जगह पर लोगों को मास्क सीनेटर का वितरण सहित लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर महेश ढौंडियाल, शारदा, कविता, पारस रावत, संजना, मुकुल, सौरभ, दीपक, सरस्वती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *