कोटद्वार-पौड़ी

पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का जन्म दिवस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आमजन को पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील भी की।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में पौधा वितरण अभियान चलाया गया। कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष से ही आज कांग्रेस एक महत्वपूर्ण विपक्ष की भूमिका में निकलकर सामने आई है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। राहुल गांधी जनता के मुद्दों को लेकर सदैव संघर्ष करते रहते हैं। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने बेस अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए। इस मौके पर रंजना रावत, दिलवर प्रताप, बलवीर सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं, नीलम रावत, प्रवेश रावत, विमलेश नेगी, चंद्रमोहन सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, महानगर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा गया। पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए भी कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!