केक काटकर मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वे जन्मदिन के अवसर पर अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजकीय शिशु सदन, राजकीय किशोरी सदन ,राजकीय सवासनी सदन में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के बीच जन्मदिन का केक काटकर राहुल गांधी को बधाई एव शुभकामनाएं प्रेषित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा राहुल गांधी हमेशा देश के निराश्रितों की आवाज को उठाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं, आज कांग्रेस जनों द्वारा राहुल गाँधी का जन्मदिन बच्चों व महिलाओं के बीच मनाने का गौरवपूर्ण क्षण प्राप्त हुआ।हम सब राहुल गांधी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की कामना करते है। कार्यक्रम में त्रिलोचन जोशी, राधा बिष्ट, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, दीपा साह, जया जोशी, तारा तिवारी, निर्मला काण्डपाल, गीता महरा, शोभा जोशी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, प्रकाश रावत, गौरव वर्मा, ललित सतवाल, तारू तिवारी, पंकज कार्की, रूचि कुटौला, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *