राहुल गांधी की जनसभा को लेकर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। युवा कांग्रेस की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली ने 16 दिसंबर को देहरादून आ रहे राहुल गांधी की जनसभा को लेकर चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि राहुल गांधी की जनसभा में पौड़ी से 1 हजार से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देहरादून में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में अधिक से अधिक युवा देहरादून पहुंचे। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी व प्रतीक बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा से युवाओं को एकजुट कर भारी संख्या में देहरादून लाने का काम युवा कांग्रेस करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रतीक बिष्ट, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकित सुंदरियाल, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, नवनीत कुकरेती, अभय कत्यूरा, प्रमोद, ऋषभ, रोहित गुसाईं, साहिब खान, अंकित रावत, सुशांत, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *