राहुल कपूर रोटरी क्लब के अध्यक्ष तो डा. गुप्ता बनें सचिव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर का 24वां अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को अदिति स्मृति न्यास में संपन्न हुआ। समारोह में राहुल कपूर को अध्यक्ष, डा. केके गुप्ता को सचिव एवं संजय रावत ने कोषाध्यक्ष के रूप में क्लब की 2023-24 की नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मंडल अध्यक्ष रो अशोक गुप्ता द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को कॉलर और रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब की सदस्यता दी गई।
समारोह में बेहतरीन कार्य के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रो खिलेंद्र चौधरी को गोल्डन अध्यक्ष एवं सचिव दिनेश प्रसाद जोशी को गोल्डन सेकेट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि बेस्ट ट्रेनर का अवार्ड बृजेश भट्ट को दिया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कहा कि बड़ी से बड़ी बुराई को भी समाज सेवा रूपी हथियार की मदद से मिटाया जा सकता है। जब तक हमारे देश में लोग दु:खों एवं कष्टों में रहेंगे तब तक हमारा समाज कभी आगे नहीं बढ़ पायेगा। इसलिए लोगों के कष्टों को दूर करने के लिए हम सब को प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित मोहन अवस्थी ने रोटरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हर संभव मदद करेगी। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, राजेंद्र भंडारी को समाज सेवा एवं अनुज जोशी को गौ सेवा के लिये रोटरी वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, मोहन लाल जैन, समाजसेवी अनिल स्वामी, उक्रांद के अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत, कवि नीरज नैथानी, देवेंद्र उनियाल, संदीप रावत, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, सौरभ पांडे, नरेश नौटियाल, एसपी घिल्डियाल, अनूप घिल्डियाल, केबी थपलियाल, डा. हरीश भट्ट, मनीष कोठियाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रो मोहम्मद आसिफ ने किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *