राहुल की सदस्यता भंग, कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि केंद्र सरकार देश में तानाशाही रवैया अपना रही है।
शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ता झांडाचौक के समीप एकत्रित हुए। महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर रही है। जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से बौखलाई हुई है। राहुल गांधी को मिल रहे जनता के प्यास से केंद्र सरकार की नींद उड़ गई थी। भाजपा किसी भी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि पूरा देश भाजपा के इस तानाशाही रवैया का विरोध करता है। कांग्रेस पार्टी अब भी पूरजोर तरीके से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। पुतला दहन करने वालों में विजय रावत, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महावीर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, आशुतोष वर्मा, जितेंद्र सिंह बिष्ट, विजय नारायण, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, अंकुश घिल्डियाल, तनिश डबराल, देवेंद्र भट्ट, प्रमोद रावत, साबर सिंह नेगी, शूरबीर खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *