संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूह नृत्य में राइका थलीसैंण ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रायोजित तथा प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के उत्थान के उद्देश्य से उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार की स्थापना के उपरान्त प्रतिवर्ष प्रदेशभर में खण्ड स्तर से लेकर प्रान्त स्तर तक विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2025 के तहत संस्कृत समूहगान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत नाटक, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशु भाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण में किया गया।
संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य महाविद्यालय थलीसैंण के प्रतिनिधि डॉ. भुवन मेलकानी सहायक प्राध्यापक ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी। संस्कृत समूहगान में राइंकॉ थलीसैंण प्रथम, विद्या मंदिर द्वितीय, राइंकॉ टीला तृतीय, संस्कृत समूह नृत्य में राइका थलीसैंण प्रथम, राइंकॉ बगवाडी द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत नाटक में राईकॉ थलीसैंण प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरोडा तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग समूहगान में राइका चौरा प्रथम, राइंकॉ थलीसैंण द्वितीय, राइका पैठाणी तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में राइका चाकीसैंण प्रथम, राइका थलीसैंण दितीय एवं राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण तृतीय स्थान पर रहे। आशुभाषण में शैलजा थलीसैंण प्रथम, ममता स्योली तल्ली द्वितीय व सुभाष चन्द्र हिवालीधार तृतीय रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी टीकाराम कोटिमाल, विशिष्ट अतिथि बाल विकास अधिकारी श्रीमती पूजा रावत, शाखा प्रबन्धक स्टेट बैंक थलीसैंण श्रीमती तमन्ना, आनन्द नेगी, दीपक प्रताप अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थलीसैंण, आशाराम पोखरियाल,मार्गदर्शक खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण के प्रतिनिधि दिनेश गोर्ला, खण्ड संयोजक प्रकाश पोखरियाल, पृथ्वीधर सुयाल, प्रकाश ढौंडियाल, सोनू भंडारी, वीरमणि पोखरियाल, सतेन्द्र सेमवाल, सोहन लाल, विनीता ध्यानी, ज्योति प्रसाद, दिनेश कुमार, मनोरमा, मनीषा, सुरेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पप्पू कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *