रेल निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर रेल निर्माण संघर्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है। मांग को लेकर समिति से जुड़े लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में रेल मार्ग को राष्ट्रीय प्रोजक्ट में शामिल करने के बाद बजट जारी नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर पर पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यहां हुई सभा में समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि उनकी मांग आज की नहीं है। अंग्रेजी शासन काल में टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल लाइन मार्ग के लिए सर्वे हुआ। इसके बाद 1912, 2006, 2010 में दोबारा सर्वे हुआ। इसके बाद 2012 में इस मांग को राष्ट्रीय प्रोजक्ट में शामिल किया गया। तब से लेकर आज तक इसके लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया। अब सरकार इसके लिए बजट स्वीकृत कर निर्माण शुरू कराए। संचालन करते हुएस महामंत्री खड़क राम ने कहा कि जब तक जिले में रेल नहीं पहुचेगी तब तक जिले का विकास संभव नहीं है। रेल मंत्री, प्रधानमंत्री, सांसद तथा क्षेत्रीय विधायक जनता से जुड़ी इस मांग को पूरा करने में जोर लगाएं। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर केश्वानंद जोशी, हयात सिंह मेहता, विक्रम सिंह डियोड़ी, चंद्रशेखर मेहता, दिनेश चंद्र लोहनी, किशन राम आर्य, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हेमा जोशी, सरस्वती गैलाकोटी, सरस्वती परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *