रेलवे संविदा कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

हल्द्वानी। सड़क हादसे में संविदा रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर रात नया झिरना निवासी सुमित कुमार पुत्र सुशील कुमार(32) रामनगर रेलवे स्टेशन से काम निपटाकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान काशीपुर रोड स्थित शाने पंजाब ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि नया झिरना निवासी अमित कुमार पुत्र सुशील कुमार की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *