बारिश बन रही चुनौती, बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बरसात के मौसम में कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुनौतियां कम नहीं हो रही। बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन खतरनाक हो गया है। गुरुवार तड़के हुए बारिश से जगह-जगह मलबा आ गया। जिसके कारण पांचवे मील के समीप करीब आधे घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। वहीं, मिट्टी के कारण दोपहिया वाहनों के भी रपटने का खतरा बना हुआ है।
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच 15 किलोमीटर के सफर में बीस से अधिक डेंजर जोन बने हुए हैं। हल्की वर्षा होने पर पहाड़ी से पत्थर व बोल्डर गिर रहे हैं। कीचड़ के कारण मार्ग से दोपहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल होता जा रहा है। पूरे सफर के दौरान वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। वर्षा होने से कोटद्वार से करीब आठ किलोमीटर आगे बरसाती रपटे पर जलस्तर बढ़ने के साथ ही मलबा व बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया। गुरुवार तड़के पूरे हाईवे पर लगातार पानी व मलबा बह रहा है। पूरे सफर के दौरान वाहन चालकों की सांसें अटकी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *