बारिश से अव्यवस्था उजागर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर मुख्यालय में चारधाम परियोजना में बनी सड़क पर बरसात आने से पहले ही अव्यवस्थाएं दिखनी लगी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क का गंदा पानी उनके दुकान व घरों में आ रहा है। वहीं निचली तरफ का काम भी आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। स्थानीय निवासी प्रदीप चौधरी, दीपांशु भट्ट, यशवंत बिष्ट, जितार सिंह जगवाण आदि ने कहा कि पुराने विकास भवन से पेट्रोल पंप की ओर बदरीनाथ हाईवे 58 पर कार्यदायी सस्था द्वारा किए गए कार्यों की गुणवता की लापरवाही बयां कर रही है। बारिश होने से अव्यवस्था भी उजागर हुई है। कहा कि सड़क पर पानी जमा हो रहा है जबकि परियोजना का काम मानकों को ताक पर रख कर किया गया है। नाली में पैदल चलने की जगह नहीं है। जिससे जनता एवं स्थानीय व्यापारियों को परेशानी हो रही हैं। बताते चलें कि बीते दो दिनों से जिले में बारिश हो रही है। नालियां बंद हो रही है जबकि पानी सड़क पर जमा हो रहा है। उन्होंने एनएच से कार्य को व्यवस्थति ढंग से करने और गुणवत्ता सुधारने की मांग की है। साथ ही जिन स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो रहा है वहां सड़क को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि बरसात में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *