हल्द्वानी में बारिश, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद सोमवार सुबह से ही हल्द्वानी में बारिश शुरू हो गई। इससे अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा। लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। कई दिनों से उत्तराखंड में बारिश का मौासम बन रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसे लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए गए थे। वहीं सोमवार सुबह से ही पूरे कुमाऊं में बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश जारी है। जिससे सुबह का अधिकत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *