जिले में गुरुवार की रातभर बारिश, 16 सड़कें बंद

Spread the love

बागेश्वर। जिले में गुरुवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण एक दर्जन से अधिक आंतरिक सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक नुकसान कपकोट विधानसभा की सड़कों को हुआ है। मलबा आने तथा भूस्खलन के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि लगातार बारिश से मार्ग खोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *