वालीबॉल में राइंका कंडारा, ल्वाली, क्यार्क रहे विजेता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 की विभिन्न स्कूलों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।
रविवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 14 वॉलीबाल बालक वर्ग में राइंका कंडारा ने जनता इंटर कालेज ल्वाली को हरा दिया। अंडर 17 बालक वर्ग में इंटर कालेज ल्वाली ने राइंका क्यार्क को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में राइंका पौड़ी ने राइंका क्यार्क को पराजित किया। अंडर 17 बालिका में राइंका पौड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता में कमल उप्रेती, राजेंद्र रावत, राजीव रावत, नरेश जुयाल, बबीता रावत, मालनी, कमल रावत, धमेंद्र नेगी, प्रदीप कुमार, अनूप मणी, डा.कमलेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह नेगी, प्रमोद नेगी ने निर्णायक की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *