वालीबॉल में राइंका कर्तिया रहा विजेता

Spread the love

रिखणीखाल ब्लॉक में आयोजित की गई शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिताएं आरंभ हो गई हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में अंडर 14, 17 व 19 के बालीबाल, खो-खो व कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कर्तिया विजेता रहा।
वालीबॉल अंडर 14 वर्ग में राइंका कर्तिया विजेता और राउमावि कुमाल्डी उपविजेता रहा। अंडर 17 वर्ग में राइंका कर्तिया विजेता और अटल उत्कृष्ट राइंका सिद्धखाल उप विजेता रहा। अंडर 19 वर्ग में राइंका कर्तिया विजेता तो राइंका कुलानीखाल उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में राउमावि कुमाल्डी विजेता, राउमावि कांडा उपविजेता, अंडर 17 वर्ग में राउमावि कुमाल्डी विजेता, राइंका कर्तिया उपविजेता, अंडर 19 वर्ग में राइंका डाबरी विजेता और राइंका कुलानीखाल उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में राउमावि कुमाल्डी विजेता और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ीसैण उप विजेता रहा। अंडर 17 वर्ग में राइंका रिखणीखाल विजेता और राउमावि गुनेड़ी उप विजेता रहा। अंडर 19 वर्ग में राइंका डाबरी विजेता और राइंका कर्तिया उप विजेता रहा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि शैलेंद्र डुकलान ने ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर मनोहर आर्य, जयनारायण राजपूत, राकेश भट्ट, परीक्षित रावत और जितेंद्र नवानी सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *