रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ राइंका रतूड़ा का सात दिवसीय विशेष शिविर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रतूड़ा का सात दिवसीय विशेष शिविर राधेश्याम जनता जूनियर हाई स्कूल गडोरा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वयं का नैतिक विकास करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिविर में रहकर एक दूसरे से सीखने व नेतृत्व के गुण का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विशेष शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को वह अपने स्तर से सम्मानित करेंगी। उन्होंने राजकीय इंटर कलेज रतूड़ा के बाद बहुद्देशीय हल में टाइल्स का सजावट एंड सामग्री देने की घोषणा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्थानीय जिला पंचायत सदस्य शीला रावत ने कहा कि इस प्रकार शिविर से स्वयंसेवी समाज में चेतना लाकर स्वयं को एक आदर्श नागरिक बनाने एक सुनहरा अवसर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों से स्वयंसेवी के सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी एमएस बिष्ट ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सिटी अध्यक्ष शशि रतूड़ी ने कहा कि स्वयंसेवकों को शिविर में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रवक्ता ललित मोहन दरमोड़ा, दिलबर भंडारी, डीके नेगी, रेखा पंवार, ठाकुर सिंह रावत, शिव सिंह रावत ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन शीशपाल पंवार ने किया। इस अवसर पर डीपी पांडे दिनेश बिष्ट, डीएस मिंगवाल, सतीश नेगी, आरसी चमोला, बीरबल कोठियाल, बिनीता पंवार, अशोक, बीरु लाल, देवचंद् एसएमसी अध्यक्ष सुशीला देवी, बलवंत लाल, नीलम देवी, कमला खंडूडी, मंजू देवी, हयात सिंह, आंचल आर्य, राखी भंडारी, अभिलाषा चौधरी, सानिया बिष्ट, तनिशा भंडारी, अर्जुन कठैत, सुमित राणा, कंचन, कशिश प्रजापति आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *