जल जीवन मिशन के कार्यों पर उठाएं सवाल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम महरगांव में जल जीवन मिशन की डीपीआर के अनुसार कार्य न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त किया है। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को सौंपे ज्ञापन में महरगांव निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि महरगांव में जल जीवन मिशन के अन्र्तगत फेस-2 का कार्य डीपीआर के तहत नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ना ही डी.पी.आर में चयनित पेयजल टैंक आदि स्थानों पर कार्य न कर सरकारी धन का दुरूप्रयोग किया जा रहा है। डीपीआर में चयनित स्थानों की विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से विधिवत स्वीकृत एवं भूमि स्थानान्तरण नहीं ली गई है। इस मामले की शिकायत करने पर अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा लगातार षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खि
लाफ कार्यवाही की मांग की है। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *