कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में विश्व कैंसर दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।
बुधवार को विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। कहा कि अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ के बैनर तले चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस सात नवम्बर को मनाया जाता है। कहा कि कैंसर आज दुनिया की सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण बीमारियों में से एक है। यह बीमारी न केवल शरीर को प्रभावित करती है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालती है। हर साल लाखों लोग कैंसर से जूझते हैं और उनके परिवार भी इस संघर्ष का हिस्सा बनते हैं। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सही जानकारी देना है। कहा कि कैंसर शरीर में होने वाली एक असामान्य और घातक स्थिति है। इंसान के शरीर में जब सेल्स के जींस में किसी तरह का बदलाव आने लगता है तो कैंसर की शुरुआत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *