रैली निकालकर किया मतदान को लेकर जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत जन- जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. पीयूष सिंहा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने मेरा पहला वोट देश के लिए, चुनाव का पर्व देश का गर्व आदि नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनीता रूडोला, प्रो. एससी गैरोला, प्रो. अनूप पांडे, डा. किरन बाला, डा. मनोज कुमार, डा. दिनेश पांडे, डा. विपुल, डा. विपिन, डा. सपना उनियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *