जन औषधि दिवस पर पैदल यात्रा निकालकर किया जागरूकता

Spread the love

देहरादून()। जन औषधि दिवस के अवसर पर टैगोर विला स्थित चिल्ड्रंस अकादमी के पास से पैदल यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में पैदल जन जागरूकता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनता को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने पर आभार जताया। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की जरूरत को समझा हैं और उन्हें महंगी दवा से निजात दिलाने के लिए जन औषधि केंद्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड नोडल अधिकारी शिवम राघव ने कहा कि जन जन ने ठाना है जन औषधि को अपना कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। पैदल यात्रा में हरीश नारंग, डॉ आनंद यादव व आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *