सेतु और लिंक मोटरमार्ग के निर्माण की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लैंसडौन विधानसभा के अन्तर्गत रिखणीखाल ब्लाक के बाड़ासैण से दुनाव तक सेतु सहित लिंक मोटरमार्ग के जल्द निर्माण की मांग की है। ग्रामीण काफी समय से सेतु व लिंक मोटर मार्ग निर्माण उठा रहे है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कलम सिंह रावत ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर जल्द ही समस्या के निस्तारण की मांग की। कहा कि पिछले लंबे समय से इस सेतु व लिंक मोटरमार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन शासन व प्रशासन की हीलाहवाली के चलते अभी तक सेतु व लिंक मोटर मार्ग का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित में जल्द ही बाड़ासैण से दुनाव तक सेतु सहित लिंक मोटरमार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *