अतिक्रमण को हटाने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत पुराना सिद्धबली मार्ग के बिजली पोल के आसपास अतिक्रमण और गंदगी को हटाने की मांग की है। जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में नगरायुक्त को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय निवासियों ने कहा है कि पुराने सिद्धबली मार्ग पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों सहित वाहन स्वामियों को वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थान पर एक नाला भी है, जो हमेशा ही गंदगी से भरा रहता है। इसकी नियमित सफाई न होने के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। कहा कि वे पहले भी इस संबंध में नगरायुक्त को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण आसपास के निवासी दुर्गंध भरे माहौल में रहने को मजबूर हैं। ज्ञापन में नगर निगम से अविलंब इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अवधेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, मनोज अग्रवाल, संजय , कमल गुप्ता, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *