श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम के पार्षद झाबर सिंह रावत ने पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने रामलीला मैदान मार्ग चौराहे पर स्थित पुरानी पेयजल टंकी के स्थान पर नई टंकी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुरानी टंकी स्थिति में है जिससे पानी लीकेज हो रहा है और आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इसके स्थान पर नई टंकी बनाने की जरूरत है। इसके अलावा रामलीला मैदान मार्ग से पांडे भवन गली तक कई घरों में पानी का प्रेशर सही नहीं है। इसकी शिकायत भी कई बार कर चुके हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए नई पाइप लाइन बिछाने तथा सभी उपभोक्ताओं को उसी से कनेक्शन देने की मांग की। (एजेंसी)