घायल महिला श्रमिक को मुआवजे देने की मांग उठाई

Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम के दौरान महिला श्रमिक की बांये हाथ की अंगुली कट गई थी। बावजूद कंपनी प्रबंधन ने उसका उपचार नहीं कराया। जिससे मजदूर किसान संगठन भड़क गया है। आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महिला को 10 लाख रुपये का मुआवजा और कंपनी में स्थाई नौकरी देने की मांग की है। वहीं, उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट को सौंपा। गुरुवार को मजदूर किसान संगठन के सुब्रत कुमार विश्वास ने बताया कि बीते आठ सितंबर को ठेकेदार उमेश भल्ला के निर्देश पर महिला श्रमिक कमलेश को कंपनी में बिना ट्रेनिंग के मशीन पर कार्य में लगा दिया। इस दौरान महिला श्रमिक के बांये हाथ की अंगुलियां कट गई। पीड़ित महिला ने कंपनी के प्लांट हैड, ठेकेदार और मुंशी पर इलाज न करने आरोप लगाया है। महिला ने कंपनी के प्लांट हैड और ठेकेदार के खिलाफ श्रम आयुक्त एवं जिला प्रशासन से शिकायत की। लेकिन श्रमिक महिला को न्याय नहीं मिला। कहा कि महिला को न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय में अनशन पर बैठने पर बाध्य होंगे। यहां नीता, रश्मि,राज, रामदेई प्रिंयका, मंगल सिंह, इंद्रपाल सिंह, बिरजू, गणेश किशोर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *