बैठक कक्ष बनाने की मांग उठाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गंगा आरती समिति श्रीकोट गंगानाली ने श्रीनगर विधायक एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से गंगा आरती समिति के लिए एक बैठक कक्ष बनाने की मांग की है। इस संदर्भ में समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि समिति के पास सामान रखने व बैठने के लिए कक्ष नहीं है, जिसके कारण कई दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उच्चाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से इस संदर्भ में मांग की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने मंत्री से उक्त समस्या को देखते इस पर अमल किए जाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *