पिछले साल नवंबर में हुई हत्या का अब खुलासा राज, केस दर्ज

Spread the love

 

देहरादून। दोस्त की हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गागलहेड़ी (सहारनपुर) क्षेत्र में देंक दिया था। शव हत्या के दो दिन बाद ही बरामद हो गया था। उसकी पहचान हाल में हुई। सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाने में दर्ज मुकदमे को अब क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।
दिसंबर 2021 में सेलाकुई निवासी अरमान नामक युवक गायब हो गया था। उसका शव रायवाला थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मुंशीर अली निवासी लखीमपुर खिरी को गिरफ्तार किया था। पता चला कि उसने अरमान को अपनी पत्नी बबीता बानो के साथ देख लिया था। इसी खुन्नस में उसने अरमान की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में देंक दिया था। मुंशीर ने बताया था कि उसने 20 नवंबर 2021 को अपनी पत्नी बबीता बानो की भी हत्या कर दी थी और शव को घ्हरिद्वार क्षेत्र में देंक आया था। पुलिस ने तब हरिद्वार जिले में शव ढूंढ़ा। हाल में पता चला कि इस हुलिए की एक महिला का शव गागलहेड़ी के बुढ्ढा खेड़ा अहीर गांव में पड़ा मिला था। 22 नवंबर 2021 को ग्राम प्रधान की शिकायत पर गागलहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब इस महिला की पहचान बबीता बानो के रूप में हुई। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि गागलहेड़ी से मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर हो गया है। हत्या के दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
पत्नी मारते हुए बनाई थी वीडियो
मुंशीर ने अपनी पत्नी की हत्या करते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया था। जिसमें वीडियो मिली थी। आरोपी पत्नी को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया और इसके बाद उसका गला घोंट दिया। शव को भी गाड़ी में डालकर वह कलियर थाना क्षेत्र में ले गया। यहां उसने नहर के किनारे झाड़ियों में देंक दिया। शव सहारनपुर जनपद में बरामद हुआ। हत्या में आरोपी की महिला मित्र भी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *