राजराजेश्वर को किया सम्मानित

Spread the love

हरिद्वार। इंटरनेशनल सिद्घाश्रम लंदन के फाउंडर राजराजेश्वर महाराज को अमेरिकी व्हाइट हाउस के धर्मगुरु जन अंगर एवं मार्टिना अंगर ने मेडल कइन देकर सम्मानित किया। भारत में धार्मिक यात्रा पर आए अमेरिकी व्हाइट हाउस धर्माचार्य जन अंगर एवं मार्टिना अंगर ने भारतमाता पुरम स्थित पुरुषार्थ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी राजराजेश्वर गुरु को सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी ने कहा कि स्वामी राजराजेश्वर गुरु भारत सहित विदेशों में भी आश्रमों की स्थापना कर धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए भारतीय संस्ति की पताका को फहरा रहे हैं। संत समाज के लिए यह गौरव की बात है। योगगुरु रामदेव और जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी को भी यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *