आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलाएंगे : राजीव शर्मा

Spread the love

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलाएंगे। यह बात स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कही। सोमवार को टिहरी विस्थापित कलोनी में शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा शिवालिक नगर ओबीसी मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी और ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी ने कहा कि पार्टी और पदाधिकारियों की पहचान कार्यकताओं से होती है, इसलिए आप सभी अपनी कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें। ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश बालियान, पंकज पटेल, कुलदीप कुमार महामंत्री संदीप सैनी, मंत्री सीमा चौधरी, चंद्रशेखर कश्यप, विशाल सैनी, कोषाध्यक्ष शेखर गहलोत, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, कविता कुशवाहा, तरुण डबास, अंकित भाटी, अभिषेक यादव, इंद्रपाल सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रविकांत ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर, सभासद अरुणा देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, दीपक नौटियाल, वेदान्त चौहान, प्रमोद डोभाल, मधु शर्मा, हन्नी सिंह, सुधांशु राय, रितेश गौड़, महावीर चौधरी, अनुज त्यागी, आशु बाजवान, शुभलक्ष्मी बेरा, प्रदीप सैनी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *